Immigrating to Nova Scotia
About Nova Scotia
Settlement and Integration

आपका स्वागत है

नोवा स्कोशिया सरकार की शासकीय आप्रवास (इमिग्रेशन)वैब-साइट में आपका स्वागत है।
 
नोवा स्कोशिया में किस तरह इमिग्रेट किया जा सकता है और हमारे सुन्दर प्रान्त में रहने और अपना जीवन बनाने में आपकी सहायता के लिये उपलब्ध सहारे की जानकारी हमारी वैब-साइट प्रदान करती है।
 
कैनेडा के एक प्रान्त के रूप में, हम विविधतापूर्ण समाज का स्वागत करते हैं जहाँ हर किसी को एक अच्छे जीवन के निर्माण और अपने समुदाय का एक हिस्सा बनने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है।
 
हमने सदियों से दुनिया भर से आने वाले नवागन्तुओं का स्वागत किया है।  प्रत्येक वर्ष,हजारों लोग नोवा स्कोशिया को चुनते हैं जहाँ वे रहना,काम करना,पढ़ाई करना और अपने परिवार का पालन-पोषण करना चाहते हैं।  परिणामस्वरूप,आबादी विविध धर्मों,जातियों और संस्कृतियों के साथ मिलजुलकर रह रही है।
 
नोवा स्कोशिया नामित कार्यक्रम (नौमिनी प्रोग्राम)के द्वारा इस परम्परा को कायम रखने के लिये हम गर्वित महसूस करते हैं।  यह कार्यक्रम उन योग्य निपुण कामगारों को तुलनात्मक रूप से कैनेडा में शीघ्र प्रवेश प्रदान करता है जो नोवा स्कोशिया में रहना चाहते हैं और कैनेडा के स्थाई निवासी बनना चाहते हैं।
 
हमारी वैब-साइट अंग्रेजी और फ्रैन्च में है क्योंकि आप्रवासियों के लिये नोवा स्कोशिया नामित कार्यक्रम के माध्यम से आवेदन करते समय इन में से किसी एक भाषा में प्रवीणता आवश्यक है।
 
अपने नये निवास के रूप में नोवा स्कोशिया को ध्यान में रखने के लिये आपका धन्यवाद।  आपके शीघ्र दर्शनों की हमें आशा है।